दो बार दो दिन लगातार ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहों की उथल-पुथल का असर द्वादश राशियों समेत देश और दुनिया पर पड़ेगा। देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे।


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा ने बताया कि महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीचे राशि यानी कर्क में पहुंचे हैं। इसके बाद वक्री चल रहा बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन को छोड़कर एक राशि पीछे वृष में चला जाएगा। इसके बाद महीने के बीच में सूर्य अपनी शत्रु राशि वृष को छोड़कर मिथुन में आ जाएगा।महीने के आखिरी दिनों में बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इसके अगले ही दिन शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क में चला जाएगा। इस तरह ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। पं. मिश्र ने बताया कि ग्रहों का शुभ प्रभाव सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर रहेगा। मेष, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने