*चौरी चौराहे के पास अनियंत्रित कार एवं बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल,एक की हालत नाज़ुक।*                                                                 ( गोंडा रेफर, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त )                              

 
 
कर्नलगंज/ गोण्डा ।। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चौरी चौराहा के निकट कर्नलगंज -गोंडा मार्ग पर एक कार व बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। बाइक सवार घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोण्डा की तरफ से आ रही कार और कर्नलगंज से जा रही बाइक में इतनी तेज भिड़ंत हो गई कि कार व बाइक दोनो क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। बाइक सवार घायलों को आनन-फानन में गोंडा भेजवाया गया, घायलों में एक महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त कार गैर प्रांत की बतायी जा रही है जिसका नम्बर KA.........है। जिसे सूचना पाकर पहुंचे कोतवाली कर्नलगंज के पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेक्टर से उठाकर खींचते हुऐ कोतवाली लाना पड़ा। उसी दौरान कोतवाली मोड़ के पास खड़े कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा बनायी गई वीडियो को देखने से भीषण टक्कर का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त बाईक और बाईक सवार लोगों की स्थिति कितनी भयावह होगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा किसी एक व्यक्ति को थाने ले जाया गया है।


हिंदी संवाद न्यूज़ उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने