अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी धीरे धीरे विधान सभा 2022 की चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के उत्तर प्रदेश के दौरे ने संगठन को चुनावी तैयारियों की तरफ बढ़ा दिया है। प्रदेश से लेकर जनपद तक के भाजपा संगठन ने अपने संगठन की कील काटी चुनाव से पूर्व ठीक कर लेना चाहती है।
          मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष गण के साथ बैठक कर संगठन को चुस्त दुरुस्त करने सम्बंधी कार्यों पर फोकस करते हुए पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए सरकार की योजनाओं,संगठन के पदों, वैक्सीन वॉलिएंटर, सहित विभिन्न प्रकार के संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन को धार देने में जुट गई है।
        जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हमें विधान सभा चुनाव 2022को लक्ष्य मानकर गंभीरता से अपने अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से संगठन द्वारा निर्देशित कार्य में जुट जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम देश और समाज के हित को अपने हितों से ऊपर मानते हैं। डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि धनुर्धारी अर्जुन के लक्ष्य को भेदने की दृढ़ इच्छा शक्ति की तरह हमें भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर ध्यान एकाग्र करते हुए कार्य करना है। जनता के बीच में भाजपा कार्यकर्ता जाएं और उनके साथ सरकार की योजनाओं को साझा करें।जिन पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया हो उन्हें दिलाने का प्रयास करें।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला दिन भी आपकी सेवा कार्य और केंद्र की नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संचालित किए जा रहे जनहित की सरकारी योजनों के बल पर आपका ही होगा।
      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा प्रभारी/संयोजक पैनल का जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,विधायक/सांसद/ पदाधिकारी/सी एच सी,पी एच सी को गोद लेने के लिए जिला मंत्री दीपक तिवारी,मण्डल,जिला रिक्त पद (जिला प्रभारी/जिलाध्यक्ष का पैनल) जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,प्रकोष्ठ/विभाग संयोजक /सह संयोजक का जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,पोस्ट कोविड 19 मेडिकल कैम्प का जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद और वैक्सीन सेन्टर पर वालियंटर का संयोजक जिला मंत्री दिलीप पटेल देव को बनाया है।
    बैठक में कोरोना महामारी से भाजपा पदाधिकारी व उनके परिवार,आम जन मानस की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना किया गया।
       बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा, मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुनील पासवान,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुनील गुप्ता,दिनेश चौधरी, आनन्द श्रीवास्तव,महेंद्र प्रताप वर्मा,रवि सिंह चौहान,भगवान पाण्डेय,गौरव श्रीवास्तव,सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,राजा राम मौर्य,अमरजीत मौर्य,हरिदर्शन राजभर,कुलदीप सिंह,सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने