**डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव,  अयोध्या ब्यूरो चीफ*



अयोध्या
*अयोध्या धाम क्षेत्र में वाहन संचालन हेतु रुट व्यवस्था*
*ज्येष्ठ माह “जून“ के दौरान मंगलवार के दिन बढ़ते हुए श्रृद्धालुओ के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलानें हेतु निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही की जायेगी।*
*1.* अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले श्रृद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड़ 19 से बचाव के निर्देशो का पालन करेगें व बिना मास्क श्रृद्धालुओ का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
*2.* फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम वाहनो का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालुघाट बैरियर से नयाघाट तक जायेगें व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ जायेगें।
*3.* अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोवरा होते हुए अपने गनतब्य को जायेगें।
*4.* फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले चार पहिया वाहनो को क्रासिंग-3 तक ही आ सकेगें।
*5.* फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहनो को पुराना बस अड्डा तक ही आयेगें।
*6.* गोण्डा की तरफ से आने वालेे सभी प्रकार के बड़े वाहनो को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
*7.* श्रृद्धालुओ के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आयेगे।
*8.* बाह्य जनपदो से आने वाले सभी प्रकार के वाहनो साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयंेगे।
*9.* बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
*10.* अयोध्या धाम में आने वाले श्रृद्धालुओ के वाहन महोवरा चैराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
*11.* अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ जाने वाले वाहन गुप्ता होटल से जायेगें।
*12.* नयाघाट से फैजाबाद शहर कि तरफ आने वाले आटोे विक्रम साकेत बैरियर, बालुघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोवरा चौराहा, गुप्ता होटल से जायेगें।
*13.* किसी भी प्रकार का प्रसाद (मिष्ठान) मन्दिर में पूर्णतया प्रतिबन्धित है।
*नोट-*उपरोक्त यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओ पर लागू नही होगी।
*श्रद्धालुओ के वाहनो को अस्थायी पार्किंग व्यवस्था।*
*1.* गोण्डा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनो को दुर्गागंज माझा बैरियर रोड़ पर एक लेन पर ही पार्क करेगें।
*2.* बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले श्रृद्धालुओ के बड़े वाहनो कोे साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किये जायंेगेे व चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इन्टरलाकिंग पर ही पार्क किये जायेंगे व दो पहिया वाहन रामकथा संग्रहालय से रैन बसेरा मोड़ तक बने इन्टरलाकिंग पर दोनो तरफ पार्क किये जायेगें।
*3.* फैजाबाद शहर की तरफ से आने वाले श्रृद्धालुओ के वाहन क्रासिंग 3 के सामने खाली स्थान व  
    बिराला धर्मशाला के सामने पुराना बस अड्डा मे पार्क किये जायेगें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने