आगरा || ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक अगले माह आगरा में होगी। इस आशय का प्रस्ताव जिला इकाई की वर्चुअल बैठक के बाद लिया गया। जिसे तत्काल प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को दूरभाष पर अनुमति ली गई। इससे पहले ये बेठक 11 जून को आगरा में ही होना तय था। मगर कोरोना के चलते यह बेठक नहीं हो सकी। 
शनिवार को जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पराशर की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक बुलाई गई।  जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने किया। बैठक में सहारनपुर के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के मामले में चर्चा की गई। उसके बाद प्रदेश से मिलने वाले आदेश पर अमल करना तय हुआ। प्रतापगढ़ में हुई पत्रकार एस श्रीवास्तव की हत्या पर दुःख प्रगट कर शासन व कम्पनी के पहल की प्रशंसा की गई। जिसकी सराहना प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भी की गई। इसके बाद प्रदेश के संगठन मंत्री नरेश सक्सेना ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कराने पर विचार करने को कहा। जिसका समर्थन मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने किया। प्रस्ताव पर रामहेत शर्मा आगरा के महासचिव व विनोद कुमार मथुरा के उपाध्यक्ष,राजपाल भारद्वाज ने भी चर्चा में भाग लिया। इस समय जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पाराशर ने प्रदेश से तिथि मिलने के बाद आयोजन समिति की बेठक बुलाक़े तैयारियां करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रक्रिया के लिए नरेश सक्सेना को जिम्मेदारी सौंप बैठक को सफल बनाने की अपील की। श्री तिवारी ने बताया कि सहारनपुर के जिलाध्यक्ष से आरोप हटा लिया गया है। यह जीत संगठन की है। 
बैठक में राजेंद्र शुक्ला,राजेश शर्मा,श्रीकांत पराशर,उमेन्द्र भदौरिया,विष्णु सिकरवार, सोनू सिंघल,गोविंद पराशर,सुरेश जारोलिया,सुरेश राजपूत,संत कुमार भारद्वाज, प्रमोद उपाध्याय,वीपी सिंह ,  मोहन लाल जैन,अमित शुक्ला, अंकित शुक्ला, दिलीप गुप्ता,इस्माइल खा आदि ने भी भाग लिया।

रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने