भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर श्याम सुंदर बर्मा (साधू वर्मा) को घोषित किया


           गिरजा शंकर गुप्ता (ब्यूरो)

अम्बेडकर नगर 24 जून। भारतीय जनता पार्टी ने बहु प्रतीक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घोषणा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दिया है।


       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के सहमति और अनुमोदन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर श्याम सुन्दर वर्मा (साधू वर्मा) को घोषित कर पंचायत चुनाव में लड़ाई  को रोचक बना दिया है।
      श्याम सुन्दर वर्मा (साधू वर्मा) को भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करने के उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि श्याम सुन्दर वर्मा जिला पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत दिला कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में डालने का कार्य करेंगे।       
       भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद श्याम सुन्दर वर्मा (साधू वर्मा) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी सहित भाजपा नेताओं का प्रत्याशी घोषित होने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और लगन से भाजपा नेतृत्व के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विचार धारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। ज्ञात हो कि श्याम सुन्दर वर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी घोषित कराने और भाजपा में सदस्यता ग्रहण कराने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू का विशेष प्रयास रहा है।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला कार्यालय अटल भवन में विधिवत श्याम सुन्दर वर्मा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,भाजपा नेता आदर्श चौधरी,निवर्तमान  ब्लॉक प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल मिश्र,जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोर्चा जावेद मलिक, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी की उपस्थिति में किया।

 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने