समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 
      
       संवाददाता गिरजा शंकर गुप्ता 
अंबेडकरनगर 3 जून 2021। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के दिशा निर्देशन में अंबेडकर नगर जनपद के सभी विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
आपको बता दें कटेहरी ब्लाक से रधुविंदर सिंह यादव, अकबरपुर से देविका वर्मा पत्नी आनंद वर्मा जहांगीरगंज से मीरा देवी पत्नी संजय गौतम, रामनगर से विकास यादव, भीटी से निर्मला सिंह पत्नी मलखान सिंह ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित किए गए यह जानकारी जिला अध्यक्ष रामसकल यादव ने दी हैं।
ज्ञात होकि  ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सीटें कटेहरी पिछड़ी जाति भीटी सामान्य महिला रामनगर पिछड़ी जाति जहांगीरगंज अनुसूचित जाति अकबरपुर पिछड़ी जाति महिला शासन से आरक्षित की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने