जिले में साढ़े चार महीने में 5.18 लाख लोगों को कारोना का टीका लगा है। वहीं अभी तक एक लाख लोगों का फुल वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। यानी दोनों डोज नहीं लग पाई है। अब तक मात्र 96880 लोगों को दोनों डोज लग पाई है।जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण हो रहा है। तीन चरण में टीकाकरण की शुरूआत हुई है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। वहीं दूसरे चरण में फ्रंटलाइनर और तीसरे चरण आम लोगों को टीका लगना शुरू हुआ है। अब तक साढ़े चार महीने में 518865 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें 421982 लोगों को पहली डोज और 96880 लोगों को दूसरी डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज इस समय औसतन आठ से 10 हजार लोगों का टीका लगा रही है। टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए इस समय 100 से अधिक केंद्रों पर टीका लग रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने