2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत- त्रिभुवन दत्त 


      गिरजा शंकर गुप्ता (ब्यूरो)
अम्बेडरकरनगर 17 जून 2021  आलापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित हुई। 
बैठक की अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने किया बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम शकल यादव विशिष्ट अतिथि प्रत्याशी जिला पंचायत अजित कुमार यादव व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए मुझे जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी वह कुर्बानी देने के लिए मै हमेशा तैयार रहूँगा मौजूदा भाजपा की सरकार में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक हाहाकार मचा हुआ है पूरे प्रदेश में लूट हत्या डकैती बलात्कार की घटना रोजमर्रा हो रही है भाजपा की सरकार से छुटकारा पाने के लिए सभी को एकजुट होकर आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाए पार्टी जिला अध्यक्ष राम शकल यादव ने कहा  वर्तमान समय में देश की हालात बद से बदतर हो गई है देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है शिक्षा व स्वास्थ्य का व्यवस्था बुरा हाल है पंचायत के चुनाव में उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है,अब झूठा वादा करने वाली भाजपा की सरकार को जनता उखाड़कर फेंक ने का मन बना लिया है 2022 में विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में जुट जाएं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त एवं जिला अध्यक्ष राम शकल यादव के समक्ष बसपा को छोड़कर सैकड़ों की संख्या में लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये|
 
जिसमें ग्राम सभा तिघरा दाउदपुर निवासिनी वरिष्ठ नेत्री रमा देवी व बनकटा बुजुर्ग निवासिनी तारा कनौजिया लालमन पुर निवासी गोबिंद कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया ने बैठक को संबोधित किया किया।

इस मौके पर प्रमोद दत्त ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर चंचल मायाराम उमाकांत यादव विंध्याचल प्रजापति,अजीत कुमार राम जियावन यादव,गंगा प्रसाद यादव आशाराम त्यागी कल्लू वर्मा शिवकुमार चिंतामणि पांडेय गुड्डू यादव सहित भारी संख्या में कार्य कर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने