प0 उत्तर प्रदेश को राज्य बनाओ, हाई कोर्ट आगरा में लाओ : अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह 
आगरा। उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग अब और उग्र होती जा रही है। इसी क्रम में जनमंच के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज आगरा के शहर से देहात तक तालियां बजा कर सरकार से उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग की। 

इस संदर्भ में प0 उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण ज़नमंच के अध्यक्ष अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि खंदौली मे अरविंद जुरेल, दयालबाग मे जनमंच महा सचिव चौधरी प्रीति सिंह, खैरागढ़ मे अमित तिवारी, एतमादपुर मे राकेश बघेल, और दीवानी में सिविल कोर्ट परिसर पर चौधरी अजय सिंह एडवोकेट अध्यक्ष ज़नमंच के नेतृत्व में ताली बजाते हुए आन्दोलन किया। शहर से लेकर देहात तक ताली बजाते हुए प्रदेश के विभाजन की मांग की। अब प्रदेश के विभाजन की चिंगारी पूरे प0 उत्तर प्रदेश मे शोला बनकर विभाजन तक चलेगी। नारा दिया प0 उत्तर प्रदेश को राज्य बनाओ, हाई कोर्ट आगरा में लाओ के नारे लगे! ज़नमंच ने कहा प्रदेश के विभाजन के लिए हर कुर्बानी को तैयार हैं। जल्द इस मुद्दे पर बैठक बुलाकर आन्दोलन की रुप रेखा तय की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अजय सिंह एडवोकेट अध्यक्ष ज़नमंच ने की और संचालन भारत सिंह ने किया कार्यक्रम दुर्ग विजय सिंह भैया, सत्येंद्र यादव, अमर सिंह कमल, विक्रम सिंह, रमेश चंद्र, जीतेन्द्र चौहान, अरविंद गौतम, जेके अरेला, राम बाबू राठौर, एसके सैनी, उदयवीर सिंह, चंद्रभान निर्मल, सुनील बंसल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,तीर्थ राज, अजय दीप, विकास,देवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने