मथुरा ||अमरनाथ विद्या आश्रम के उप प्रधानाचार्य अनुराग वाजपेयी का ब्लैक फंगस से निधन हो गया है। उनके निधन से मथुरा के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन फरीदाबाद में उपचार के दौरान हुआ। उनका ध्रुव घाट पर बने श्मशान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब डेढ़ महीने से कोविड-19 के कारण फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती थे। उनके लंग्स पूरी तरीके से डैमेज हो चुके थे। दो-तीन दिन पूर्व उनको ब्लैक फंगस और होने का चिकित्सकों को पता चला।

हंसमुख स्वभाव के धनी अनुराग वाजपेयी की मथुरा में एक अलग ही पहचान थी। उनकी धर्मपत्नी प्रोफेसर हैं। अपने पीछे वह 2 रोती-बिलखती पुत्रियों को भी छोड़कर गए हैं। उनकी उम्र मात्र 52 वर्ष थी। सबसे ज्यादा दु:ख उनके पिताजी ललित मोहन वाजपेयी, उनके ताऊ आनंद मोहन वाजपेयी और चाचा अनंत स्वरूप देशभक्त पत्रकार को हुआ है कि जिनके सामने उनका बच्चा इस संसार से विदा हो गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने