*क्रय केन्द्र में लटक रहा ताला, कहां गेहूं बेचें किसान*


गोंडा। करनैलगंज ब्लॉक के गेहूं क्रय केंद्र की स्थिति बेहद नाजुक दौर में चल रही है। मनमाने ढंग से गेहूं क्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कभी क्रय केंद्र को खोला जाता है तो कभी बंद रखा जाता है।
शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्र पूरी तरह बंद रहा। कोई भी कर्मचारी क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं था। इसके अलावा मंडी में क्रय केंद्र संचालित होने के नाते लॉकडाउन के 3 दिनों तक मंडी बंद होने के साथ-साथ गेहूं क्रय केंद्र भी बंद रहेगा। गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से किसानों की समस्या और बढ़ गई है।


गोंडा से राघव राम तिवारी की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने