अयोध्या...

जिला में लाकडाउन का हुआ विस्तार ... 
**संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर*

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है |अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने