चोलापुर के सहडीह गांव में 17 अप्रैल की रात ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जय सिंह उर्फ जैन सिंह की हत्या पंचायत चुनाव की रंजिश में की गई थी। घटना में जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार रहा आशुतोष सिंह उर्फ सोमा सिंह भी आरोपित है। शुक्रवार को चोलापुर पुलिस ने घटना में शामिल नौ आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कब्जे से एक कार और चार बाइक बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपितों में लश्करपुर निवासी वीरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह उर्फ बब्बू, बबियांव निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ चंदन, खनुआन निवासी बजरंगी चौहान हैं। घटना में शामिल प्रत्याशी रहा खनुआन निवासी आशुतोष कुमार सिंह उर्फ सोमा सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ डेविड, धर्मेंद्र उर्फ मन्नर चौहान, लश्करपुर निवासी अश्वनी सिंह और दीपू गोड़ फरार हैं। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि चारों आरोपितों को धरसौना गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

हत्या के तीन घंटे पहले रुपये बांटने के लिए हुई थी झड़प

ठेकेदार जैन सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाजपा समर्थित राजेश सिंह के पक्ष में था। वह राजेश सिंह के निकटतम लोगों में था। पकड़े गये आरोपित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल की रात 10 से 10.30 बजे के बीच सहडीह पंचायत भवन मोड़ के पास राजेश सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे। दूसरी ओर से आशुतोष सिंह उर्फ सोमा सिंह समर्थकों के साथ आ गये। दोनों पक्षों के बीच चुनाव प्रचार व वोटरों में पैसा बांटने को लेकर विवाद हो गया। जान से मारने की धमकी देने लगे। कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन सिंह राजेश सिंह का समर्थक था। उसने राजेश सिंह का पक्ष लेकर सोमा सिंह और उनके समर्थकों से गाली-गलौज की थी और बाद में जान से मारने की धमकी दी थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने