अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत बुधवार को जूम ऐप द्वारा वर्चुअल बैठक कर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज हित में समर्पित हो कर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर कार्य करने में कभी भी हिचकता नहीं है।कोरोना महामारी की विभीषिका के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता समाज में अपनी सेवा देने के लिए समर्पित होकर अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
        उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा कार्यकर्ता समाज हित में रक्तदान,प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर के गांवों में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान,मास्क और सेनेटाइजर वितरण सहित विभिन्न प्रकार की समाज सेवा करने एवम 30 मई को प्रधान मंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर तदनुसार कार्य करेंगे।श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को सांस फूलने सम्बंधी समस्या होने पर अक्सीजन देने हेतु 10 सिलेंडर क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी जी ने संगठन को समर्पित किया है।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने रक्तदान अभियान हेतु जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सेवा ही संगठन अभियान का बाबा राम शब्द यादव और बंगाल हिंसा पर जागरूकता अभियान का जिला संयोजक जिला मंत्री दिलीप पटेल देव को बनाया है।
        बैठक को भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने भी संबोधित किया।बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,चंद्र प्रकाश वर्मा,मनोज मिश्रा,रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,इंद्रेश निषाद,शिव पूजन राजभर, दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,मण्डल प्रभारी डाक्टर के के मिश्रा,बच्चू लाल भारती, विनोद सिंह,कपिल देव तिवारी, अनन्त राम मिश्र,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह रवि,महेंद्र प्रताप वर्मा,सदा राम वर्मा,राजाराम मौर्य,सुनील गुप्ता, सुग्रीव कन्नौजिया,अभिषेक निषाद,ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने