NCR News:दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम इसकी घोषणा की। पहले यहां 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन था, जिसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान पहले जैसे नियम ही लागू होंगे।दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक चलना था। लॉकडाउन खत्म होने से पहले केजरीवाल ने 25 अप्रैल को एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है।यहां पिछले 15 दिनों से 20 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने रहे हैं। आखिरी बार 16 अप्रैल को 19 हजार 486 कोरोना केस (20 हजार से कम) सामने आए थे। शुक्रवार को 27,047 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 375 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने