बहराइच – शक्ति का विभाजन करके तनाव से बचें महिलाएं- डा.तस्नीम फातिमा जैदी
 

बहराइच। किसान पी.जी. कॉलेज में एक बार फिर ऑनलाइन क्लासेस का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके माध्यम से महाविद्यालय के शिक्षक अपने विद्यार्थियों को न केवल विषय से बल्कि जीवन के तमाम व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराने का कार्य कर रहे हैं। गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शक्ति के विभाजन और थकान से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से शक्ति का व्यवस्थापन किया जाता है। प्रत्येक महिला गृहिणी अवश्य होती है। उसको बाहर एवं घर के कार्यों में समन्वय स्थापित करना होता है। जिसके लिए प्रत्येक गृहिणी को समय एवं शक्ति में संतुलन बनाकर अपने शरीर को थकान से बचाना ही शक्ति का व्यवस्थापन होता है। कार्यों को सुविधाजनक तरीके से करना ही शक्ति का व्यवस्थापन है ताकि थकान का अनुभव न हो। गृहिणी को घर और बाहर के कार्यों के मध्य सही तालमेल कर शक्ति का विभाजन करना चाहिए।


तहसील सदर से चंद्रशेखर अवस्थी की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने