अंबेडकर नगर÷अंबेडकर नगर जनपद में जनता द्वारा दिए गए जनादेश और चुनाव परिणाम सभी दलों के लिए अप्रत्याशित होने वाला है।भाजपा उम्मीदवार काफी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर विजई होंगें।
       उक्त बयान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मतगणना के रुझानों और चुनाव परिणाम के आधार पर आ रही सूचनाओं का संज्ञान ग्रहण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने चुनाव क्षेत्र में बहुत ही मेहनत और ईमानदारी से काम किया है।जिसका परिणाम भाजपा के लिए सुखद अनुभव लायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा के बी डी सी सदस्य और ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनकी जीत को जनता की तरफ से भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाया जाना बताया है।
      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता कोविड 19 और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी खुशी को व्यक्त करें।डाक्टर त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को बनाए रखने में भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करें कहीं भी किसी प्रकार की सामाजिक स्थिति खराब नहीं हो इस पर भाजपा के लोग नजर रखें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने