उतरौला(बलरामपुर)
कोरोना काल में एकल आरोग्य फाउन्डेशन आफ इंडिया के सहयोग से लोगों को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जागरूक कर रहा है।
वैसे तो जब भी देश पर कोई आपदा आई हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर सेवा में जुट जाते हैं।
कोरोना की पहली लहर हो या अब चल रही दूसरी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उतरौला में राहत कार्यों में नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।
संघ के दर्जनों स्वयंसेवक इस संकटकाल में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों में लगे हैं। उतरौला संघ के अध्यक्ष कपिल कुमार गुप्त ने बताया कि छेत्र में संघ के स्वयंसेवक अपने स्तर पर अथवा प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यकता अनुसार सेवा कार्यों में जी जान से लगे हुए हैं। ग्राम अल्लाह नगर, रजभरीया,फगुइया सहित नगर के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन रजिस्ट्रेशन करने का तरीका, रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात, वैक्सीनेशन कराने के समय ले जाने वाले जरूरी आईडी,   टेलीमेडिसिन (फोन द्वारा माहिर डाक्टरों से सलाह) सेवा हेतु हेल्पलाइन नंबर चलाना, प्रशासन द्वारा चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को जाने के लिए प्रेरित करना,मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, कोरोना नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पत्रक वितरण,पर्यावरण की शुद्धता हेतु हवन करना, हनुमान चालीसा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य स्वयंसेवक चला रहें हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर शीघ्र इस संकट से देश व दुनिया को निकालें। जब तक यह संकट बना हुआ हैं आवश्यकता पड़ने पर संघ के स्वयंसेवक सदैव समाज की सेवा के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर सम्भव सहायता करने के लिए तत्पर हैं। संघ के कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। इस दौरान बलराम गुप्ता,पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
असगर अली 
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने