अयोध्या... 

पंचायत चुनाव में  ग्राम पंचायत में प्रधानो एंव जिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे मिलने शुरू आज सभी नतीजे आयेगे... 


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना का काम 2 मई को लगभग 1 घंटा विलम्ब से शुरू हुई और  दोपहर 12 बजे के बाद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नतीजे भी आने शुरू हो गये | मतगणना का काम धीमी गति से होने के कारण नतीजे रात 8 बजे तक 794 ग्राम पंचायतों में एक चौथाई ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नतीजे ही आ सके | जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निरवाचन अधिकारी गोरेलाल शुक्ल ने सोमवार को सभी नतीजे घोषित करने की बात की है | 
मतगणना के प्रारंभ होने से पहले ही प्रत्याशी और उनके एजेंट के साथ समर्थको की भी मतगणना स्थल पर दिखी | कोविड़ गाइडलाइन का पालन  मतगणना स्थल पर लगभग न  के बराबर रहा | मतगणना स्थल से शिकायत भी बाहर आई | मया ब्लॉक मतगणना स्थल पर लंच पैकेट बीडीऔर पानी समय पर न मिलने के कारण को लेकर मतगणना कर्मियों और प्रभारी बीडीओ में तकरार भी हुई | जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी प्रभारी अरविंद चतुर्वेदी के साथ मतगणना स्थलो  का भम्रण करते रहे | सीडीओ अनिता यादव और अन्य अधिकारी भी मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए मोबाइल पर रहे |

चुनाव नतीजे प्रधान पद... 

बीकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेवली से प्रधान पद के लिए नीलम सिंह सात मतो के अंतर से जीती नीलाम सिंह को 223 व निकटतम उम्मीदवार को 216 वोट मिले | चवंढार से अनिल कुमार तिवारी 269 मतों के अंतर से निकटतम प्रत्याशी दिनेश पाडेय से जीते | मानापुर से राजकुमार वर्मा 14 मतों से विजयी हुये | जलालपुर से मुकेश निषाद एक बार फिर ग्राम प्रधान चुने गये | सोनवर्षा मुसलमीन से रजिया प्रवीन ने ग्राम प्रधान पद पर चुनाव जीत हासिल की |  भीखी सराय से गिरजा सिंह विजयी हुई उन्हें 303 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामनाथ वर्मा को 173 मत मिले | देवापुर से बब्बन यादव चार मतों के अंतर से फिर चुनाव जीत गये |
मया ब्लॉक के ग्राम पंचायत पखरैला में ग्राम प्रधान पद के लिए अविनाश सिंह जीते | देवरादाऊदपुर से प्रधान शशिप्रभा  सिंह विजयी हुई | मसौधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फिरोजपुर से ग्राम प्रधान पद के लिए सोनम सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12 मतों से हराया | तारून ब्लॉक से ग्राम पंचायत कटौना से ग्राम प्रधान अंजू वर्मा विजयी हुई | केरालाल खां से सुनीता, बेनीगद्दोपुर से सुरेश सिंह, गोठारा से देवी प्रसादप्रसाद, खपराडीह से  अशोक वर्मा रूद्वौली ब्लॉक में न्योता ग्राम पंचायत से विनय सिंह जीते | 
 बीडीसी पद जीते... 
मवई  ब्लॉक से निशांत अली खां
प्रमुख पद अनारक्षित है | 
तारून ब्लॉक के मिली किशुनदासपुर सीट से प्रियंका वर्मा  चकरसेनपुर से दीनानाथ , जयसिंहमऊ से सुशांत सिंह, |
मया ब्लॉक में अमसिन उत्तरी सीट से फरहान हुसैन |
बीकापुर ब्लॉक बीडीसी सीट जलालपुर माकी से अर्जुन कुमार जीते |
पूरा ब्लॉक देवगढ़ सीट से सत्येन्द्र सिंह चुनें गये  | 
मसौधा ब्लॉक के रायपुर से रीता,  रैथुआ से अभिषेक सिंह, कोटराय प्रथम से अभय सिंह, हाजीपुर बिहपुर से राम अवतार ,  कोटसराय द्वितीय से जनमेजय सिंह  व गोहनिया से  रामप्रसाद जीते |
हरिग्टंनगंज ब्लॉक में बीडीसी के लिए सोहवल सलोनी से सीमा, अक्षोरा पूवी से कबूतरा और लक्ष्मणपुर ग्रांट से वंदना सिंह विजयी घोषित हुईं |---------+++संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर+

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने