अंबेडकर नगर ÷ सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत वैश्विक महामारी कोरोना में तहसील परिसर जलालपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जलालपुर बार एशोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह और अधिवक्ता गण,स्टाम्प विक्रेता,मुंशी को सेनेटाइजर,मास्क व पोलिजर मशीन का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा आम जनमानस को 2 गज दूरी मास्क जरूरी के नियम का पालन अपने जीवन में करना चाहिए उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जनों एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं से भी इस अभियान में जुड़कर सेवा का संकल्प लेना चाहिए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जिसका अनुसरण हम सभी को करते हुए समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए।
        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र,नेवादा मण्डल अध्यक्ष राजाराम मौर्य,भियांव मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,अखिल भारतीय राजभर समाज जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर,पंकज वर्मा,कुंवर जय सिंह,शाश्वत मिश्र,अनुज सोनकर,सौरभ,आशीष सोनी,फिरतु राजभर देवेश मिश्र भाजपा नगर उपाध्यक्ष जी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने