अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के अनुरोध और कोरोना वैश्विक महामारी से जनता को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से जनमानस की आवश्यकता के दृष्टिगत सेवा ही संगठन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने अपने आवास को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आइसोलेशन सेंटर बनाकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर संगठन को कोरोना पीड़ितों के लिए सौंप दिया।
     ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने विगत दिन काफी काफी संख्या में मास्क,मेडिसिन किट,अक्सीमीटर, हैंड सेनेटाइजर भी भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी को सौंपा था।
     कोरोना महामारी से बचाव और उपचार से संबंधित उपकरणों,सामानों और अपने आवास को आइसोलेशन सेंटर बना कर संगठन को समर्पित करने के बाद क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि जन मानस के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।ऐसे कार्यों को करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि आगे भी हम इसी प्रकार से जनता के सुख दुःख में सहभागी बनने का प्रयास करते रहेंगे।
      भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रीय महामंत्री जी के जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने से प्रेरणा लेते हुए हर सक्षम व्यक्ति को इसी प्रकार का सहयोग पीड़ितों के लिए किया जाना चाहिए।
     क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी के जन सहयोग की सराहना भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा,रमेश चन्द्र गुप्त, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल देव ने किया है।
       इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बसखारी बसंत लाल कनौजिया मंडल अध्यक्ष सुग्रीव कन्नोजिया,भाजपा युवा नेता सानू मिश्रा दीपक यादव रमेश सिंह पवन त्रिपाठी पंकज वर्मा पंकज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने