मथुरा || आज मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के आने वाले सभी कॉलोनियों निवासियों के लिए संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए मां भगवती मैरिज होम बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक दिन के लिए वैक्सीन कैंप लगवाया गयी l इस वैक्सीन कैंप में ए एन एम भावना , फार्मेसिस्ट उमाशंकर , आशा श्रीमती बीना, आशा श्रीमती गजेंद्र आशा के द्वारा सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा आज प्रदेश महासचिव व वार्ड नंबर 45 के पार्षद तिलक वीर चौधरी ने अपने वार्ड को लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए इसके द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप में आए l प्रदेश महासचिव वह पार्षद तिलक वीर चौधरी ने कहा है हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा जो लोग आज रह जाएंगे उनके लिए आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा l इस कैम्प आने वाले सभी लोगों को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की तरफ से मास्क
के बांटते हुए अच्छी सेहत और स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई l स्थानीय लोगों के द्वारा पार्षद और ब्रज यातायात मुहिम की सभी ने की सराहना l कैंप को लगाने में सौदान कुंतल, राजवीर चौधरी, सौरभ लवानिया, हाजी लोगों का सहयोग रहा l                                                                                                                           

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने