12 से 14 मई तक जनपद न्यायालय परिसर में होगा वैक्सीनेशन
  
बहराइच 08 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिखा यादव ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेश के अनुपालन में समस्त न्यायिक अधिकारी एवं उनके कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवकों व पैनल अधिवक्तागण को कोविड-19 का टीका लगवाया जायेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लीगल एड/सर्विस इंस्टीट्यूशन के समस्त पात्र न्यायिक अधिकारीगण एवं उनके कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण तथा पराविधिक स्वयं सेवकों को 15 मई 2021 तक कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ तथा 30 जून 2021 तक द्वितीय डोज़ लगवायी जानी है। श्रीमती यादव ने बताया कि 12 से 14 मई 2021 तक प्रातः 10ः00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में सभी सम्बन्धित का टीकाकरण किया जायेगा। 
                


तहसील सदर से चंद्रशेखर अवस्थी की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने