नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
      रिपोर्टर गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर 7 अप्रैल 2021। भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ  मिथिलेश त्रिपाठी का पार्टी कार्यालय अंबेडकरनगर में भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया गया।
 उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक  अनीता, डॉ राणा रणजीत सिंह ने  फूलों की माला को पहना कर स्वागत किया और अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सुभाष वर्मा सुरेंद्र शर्मा, अतुल कुमार द्विवेदी, अनूपमा पांडेय, अंकित अग्रहरी, कुलदीप अग्रहरी आदि मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिली इस नूतन जिम्मेदारी को, समझदारी व बुद्धिमानी के साथ संघर्षशील होकर पार्टी व देश के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।  भाजपा जिला अध्यक्षष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिताने की चुनौती से भरी जिम्मेदारी भी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने