*जेल में बंद आईपीएस अरविंद सिंह यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव का निधन*

थाना इनायतनगर के भिटारी गांव की निवासी थी प्रियंका सेन यादव।हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थी प्रियंका सेन यादव।समाजवादी पार्टी से समर्थित थी प्रियंका सेन यादव। ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं प्रियंका सेन यादव। धुरंधर नेता स्वर्गीय मित्रसेन यादव की बहू थी प्रियंका सेन यादव। दो लड़की एक लड़का है प्रियंका सेन यादव को। पशुपालन घोटाले में जेल में बंद है पति अरविंद सेन यादव।

आशंका जताई जा रही है इनकी मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इनके देवर आनंद सेन यादव फैजाबाद के बड़े नेताओं में शुमार है. वे बहुजन समाज पार्टी से प्रदेश के मंत्री भी रह चुके हैं. इस समय समाजवादी पार्टी में है और बीकापुर से विधायक भी रह चुके हैं।  प्रियंका सेन यादव के रिश्तेदार रामचंद्र यादव ने बताया कि देर रात उनके सीने में जकड़न हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था.
कोरोना (Covid-19) से मौत की आशंका जताई जा रही है। सीने में जकड़न के बाद शनिवार रात 2:00 बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर रविवार सुबह 4:00 बजे उनकी मौत हो गई। समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रियंका सेन यादव हैरिंग्टनगज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थी। प्रियंका सेन यादव हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव इनके देवर हैं. वह फैजाबाद के धुरंधर नेता स्वर्गीय मित्र सेन यादव की बड़ी बहू थीं। इनकी दो लड़कियां व एक लड़का है।------++डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने