मथुरा || आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार जी के द्वारा सूचना दैने पर कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत जी पर राजस्थान में अलवर के तातारपुर चौराहे पर हुए जानलेवा हमला हुआ है सूचना मिलते ही
भारतीय किसान यूनियन महानगर के पदाधिकारीयो ने मथुरा महानगर के अमरनाथ रोड पर प्रदर्शन किया व चक्का जाम का कार्यक्रम बनाया लेकिन भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल अध्यक्ष माननीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार जी की सूचना पर चक्का जाम का कार्यक्रम स्थगित किया गया मंडल अध्यक्ष जी ने बताया कि हमलावरों पर कार्रवाई हो गई है इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी शहर महासचिव फैजान पुर राजीव शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे |
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know