NCR News:शारीरिक रूप से सक्षम होने से कामकाज करने में असमर्थ एक दिव्यांग नशे का कारोबार करने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने गांजा बेचने के आरोप में रविंदर उर्फ विजन को गिरफ्तार किया है। वह लड़ोली गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दिव्यांग होने के कारण वह कामकाज नहीं कर सकता। इसलिए उसने घर का खर्च चलाने के लिए गांजा बेचने का रास्ता अपनाया।आरोपी ने बताया कि वह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से किसी से गांजा खरीदता था। इसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचता था। इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को लग गई। उसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को साहूपुरा कलां से 750 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बल्लभगढ़ सदर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने