जलालपुर अम्बेडकर नगर । भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी के भाई ज्ञान चंद सोनी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निज आवास पर भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र पहुंचे । पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी के भाई का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मिशम रजा , नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल संदीप अग्रहरी , भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , भाजपा नेता विशाल त्रिपाठी , भाजपा नगर मंत्री रोशन सोनकर , सुरेश गुप्त ,भाजपा नगर मंत्री आशीष सोनी , भाजपा नगर उपाध्यक्ष डेविड गोरे , भाजपा युवा नेता शास्वत मिश्र , विनय मिश्र आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने