NCR News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘भारतीय जनता पार्टी कोई चुनाव जीतने वाली मशीन नहीं है। यह लोगों के दिलों को जीतने का अभियान है, जो आगे भी जारी रहेगा।प्रधानमंत्री मंगलवार, छह अप्रैल को भाजपा के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार में रहे या बाहर, हमेशा लोगों की सेवा की है। इसीलिए लोग उसे गले लगा रहे हैं।जो भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन कहते हैं, वे दोहरे मापदंडों वाले लोग हैं। वे देश के लोगों की परिपक्वता को समझते हैं, उनकी आशाओं, अपेक्षाओं, उनके सपनों को अहमियत देते हैं। यही वजह है कि जब वे (विपक्षी दल) खुद जीतते हैं तो उस जीत को हर तरह से सही ठहराते हैं। लेकिन जब भाजपा जीतती है तो उसके खिलाफ भ्रम और गलतफहमियां फैलाते हैं।प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘केंद्र के कृषि कानूनों, नागरिकता संशोधन कानून, श्रम कानूनों आदि पर इरादतन इसी तरह की गलतफहमियां फैलाई। लोगों को बताने की कोशिश की गई कि किसानों की जमीनें हड़प ली जाएंगी। नागरिकता छीन ली जाएगी।संविधान बदला जाएगा। हालांकि ये कोशिशें विफल कर दीं। फिर भी भाजपा के सामने आज ये बड़ी चुनौती है। इसके प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं को सचेत रहना है। आम जनता को भी इस साजिश के प्रति सावधान करना है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने