धार्मिक और पर्यटन नगरी काशी को भिखारी मुक्त करने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत हो गई। वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर अपना घर आश्रम के साथ मिलकर नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान यहां से 13 भिखारियों को सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में शिफ्ट किया गया। फिलहाल सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। गंभीर भिखारियों का इलाज करने के साथ ही सभी का पहले कोरोना टेस्ट होगा। 

अपना घर आश्रम के संचालक नेत्र सर्जन डॉ निरंजन ने बताया दशाश्वमेध घाट पर अभियान शुरू किया गया हैं। नगर निगम की प्रवर्तन दल और पुलिसकर्मी भी हमारे साथ थे। काल भैरव मंदिर, अस्सी और संकट मोचन मंदिर पर भी अभियान चलेगा। दिव्यांगों, अपंगों, असहायों को अपना घर आश्रम में ही रखा जायेगा। जो स्वस्थ होंगे उन्हें परमानंदपुर आश्रय स्थल में रखा जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने