मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर के बरेका के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता देवकी नंदन सिंह व उनकी पत्नी की अर्थी एक साथ उठी। देवकी नंदन की मौत के चार घंटे बाद ही उनकी पत्नी शकुंतला की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

पति जिस आंगन में पत्नी को अपने साथ लाया था, उसी आंगन से दोनों की अर्थी भी एक साथ उठी और एक साथ ही उनकी चिता को मुखाग्नि भी दी गई। इस दौरान जिसने भी यह नजारा देखा उनकी आंखें नम हो गयीं। बरेका से जूनियर इंजीनियर के पद से वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त पति की मौत के चन्द घण्टे के अंतराल पर पत्नी के भी प्राण निकल गए। देवकी नंदन सिंह बरेका से वर्ष 2005 में जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कंचनपुर कॉलोनी में मकान बनवा कर पत्नी व अपने पुत्रों के साथ रहते थे। मंगलवार की देर रात बाथरूम में गिरने के चंद घंटे बाद भोर में तकरीबन 4:00 बजे उनकी मौत हो गई। पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उनकी माताजी शकुंतला देवी पिछले 10 दिनों से बीमार थीं, जिनका इलाज घर पर ही चल रहा था। भोर में पिता की मौत के बाद माताजी ने भी सुबह तकरीबन 8:00 बजे प्राण त्याग दिए। देवकीनंदन सिंह के परिवार में तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने