अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी विचार और समर्पण से ओत प्रोत देश भक्त कार्य कर्ताओं का विशाल समूह है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन को अपनी मां और संगठन कार्यकर्ता को अपना परिवार समझते हैं।
      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक संयोजक,जिला पंचायत सदस्य पद के घोषित प्रत्याशी, मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों का चयन जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों,जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर ही घोषित किया गया है।पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशी के पक्ष में पूरे मनोयोग से लग कर जीत सुनिश्चित कराने का कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने अपने क्षैत्र के प्रत्याशी को जीत दिला कर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में सहयोग करें।
       निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में बने जिला,वार्ड और बूथ संचालन समिति की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रत्याशी  संचालन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रचार को गति प्रदान करें।भाजपा नेतृत्व के भरोसे को बनाए रखने के लिए भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी को विजय दिला कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पूरी ईमानदारी से ग्रामीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर सकते हैं।
     बैठक में भाजपा द्वारा घोषित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का स्वागत कर चुनाव में जीत की शुभ कामना दिया गया।
      बैठक का सफल और कुशल संचालन जिला मंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
        बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधायक संजू देवी, अनीता कमल,पूर्व विधायक जय राम विमल,बाबा राम शब्द यादव, चंद्र प्रकाश वर्मा ने संबोधित किया।
         बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विकास तिवारी,शिव पूजन राजभर, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र, रघुनंदन राजभर,बजरंगी पाठक, ब्लॉक संयोजक संजय सिंह,गया प्रसाद वर्मा,आनन्द श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता,गौरव उपाध्याय, महेन्द्र प्रताप वर्मा,अमरजीत मौर्य,रणंजय सिंह,दिलीप तिवारी सुभाष वर्मा,कुलदीप सिंह,सतीश भारती,कमलेश मौर्य,हरिदर्शन राजभर आदि प्रमुख उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने