औरैया // शुक्रवार रात आई तेज आंधी और हल्की बारिश से शनिवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली शनिवार सुबह किसान खेतों पर फसल की कटाई करते दिखे मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार रात चलीं तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट हुई है दिन के समय हवाएं उत्तर पूरब दिशा में नौ से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। जबकि रात में हवाएं उत्तर-पूरब दिशा में नौ से 33 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 49 प्रतिशत और न्यूनतम 21 प्रतिशत दर्ज की गई मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को बादल छाने रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है इस समय गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी है ऐसे में बदलता मौसम देखकर अधिकांश किसानों ने फसल को काटकर खेतों में रखा है। बदले मौसम से चिंतित किसान शनिवार सुबह जल्दी खेतों में पहुंचे और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते दिखे।

ब्यूरो रिपोर्ट - जे एस यादव 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने