NCR News:उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार 04446-शकूरबस्ती से पलवल शटल पांच अप्रैल को शाम 6:20 बजे शकूरबस्ती से चलेंगी। ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:33 बजे फरीदाबाद, 7.33 बजे न्यूटाउन, 7.43 बजे बल्लभगढ़ और रात 8:16 बजे पलवल रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचेगी।ट्रेन नंबर 04445-पलवल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने वाली शटल रात 10:20 बजे पलवल से चलेगी। 10.37 बजे बल्लभगढ़, 10.42 न्यूटाउन और 10.47 बजे ओल्ड फरीदाबाद पहुंचेगी। रात 11:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 04437-पलवल से शकूरबस्ती शटल पांच अप्रैल को दोपहर 3:10 बजे पलवल से चलेगी।3.27 बजे बल्लभगढ़, 3.32 बजे न्यू टाउन, 3.37 बजे फरीदाबाद, 4:30 बजे नई दिल्ली और शाम 5.10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। नई दिल्ली से पलवल तक जाने वाली 04438 शटल सुबह 8:45 बजे नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी। 9:25 बजे फरीदाबाद, 9.30 बजे न्यूटाउन, 9.35 बजे बल्लभगढ़ और 10:10 बजे पलवल पहुंचेगी।पलवल से गाजियाबाद जाने वाली 04439 शटल पलवल से सुबह 10:55 बजे चलेगी, जो प्रत्येक स्टेशन पर रुकते हुए 12.18 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से पलवल जाने वाली 04440 शटल छह अप्रैल की रात 12 बजे नई दिल्ली से चलेगी, जो 1:35 बजे बजे पलवल स्टेशन पहुंच जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने