अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जहांगीरगंज पूर्वी क्षेत्र से भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की टीम नए जोश एवं उत्साह के साथ काफी सक्रिय हो गई है। जहांगीरगंज पूर्वी क्षेत्र के राजेसुलतानपुर बाजार स्थित ब्रह्मस्थान के पास भाजपा ने चुनाव कार्यालय खोल बाकायदा चुनाव का संचालन शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कनौजिया जहां गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से सहयोग एवं समर्थन की अपील कर रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कनौजिया को कामयाब बनाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र प्रकाश चंद्र शुक्ला सेक्टर संयोजक वरिष्ठ नेता गंगा मिस्र वीरेंद्र सिंह राहुल सिंह डाक्टर संजय सिंह शैलेंद्र सिंह नागेंद्र सिंह बृजेश सिंह चन्दन कतवारू निषाद राम शरीक सिंह मुसाफिर सोनकर सूर्यनाथ यादव रामबदन यादव भूपेंद्र सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर लोगों से अभिषेक कनौजिया को चुनाव निशान आरी पर मुहर लगाकर कामयाब बनाने की अपील कर रहे हैं ।गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कनौजिया ने सांती सिंघल पट्टी भदयां साबित पुर माधवपुर निकासपुर दुबौली बैरी बुजुर्ग निजामपुर रतिगर पुर चत्तुरपुर कैंतिया आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से सहयोग एवं समर्थन की अपील किया। भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कनौजिया को लोगों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने