अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा किए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनाव कार्यालय को खोल कर चुनावी गतिविधियों को वैधानिक रूप से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
    भारतीय जनता पार्टी के राम नगर दक्षिणी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के पवित्र धर्म स्थल गोविन्द साहब में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि भाजपा ने जिस तरह हम सबके बीच में प्रत्याशी के तौर पर युवा और संघर्षशील नेता कपिल देव वर्मा जी को चुनाव मैदान में उतार कर क्षेत्र के विकास का जिम्मा सौंपा है उस पर हमें खरा उतरते हुए उन्हें जीत दिला कर पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
      भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास ही क्षेत्र के विकास की जेम्मदारी है।
      राम नगर दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें राम नगर दक्षिणी वार्ड से प्रत्याशी बना कर क्षेत्र के विकास की धारा को बहाने का दायित्व सौंपा है।उस पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की विकास में जी जान लगा कर अति पिछड़े क्षेत्र राम नगर दक्षिणी को जनपद के अग्रणी जिला पंचायत क्षेत्र के रुप में विकसित कर सर्व समाज की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि हम बाबा गोविन्द साहब के पवित्र पावन मठ से अपने चुनाव को संचालित कर उनके आशिर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
        कार्यालय उद्घाटन समारोह को भाजपा नेता तिलक धारी निषाद,जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद,सुनीत द्विवेदी एडवोकेट, चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू,पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह ने संबोधित किया।
      उद्घाटन समारोह का संचालन श्याम नाथ शुक्ल ने किया।
         उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री दीपक तिवारी,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,वार्ड संयोजक विजय गुप्त,मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय,अभिषेक निषाद,महेंद्र प्रताप वर्मा,गौरव दूबे,अनिल सिंह,हीरा लाल निषाद,सभाजीत चौरसिया,पंकज सिंह,श्रीकांत कन्नौजिया,आर्दश सिंह,पंकज सिंह,अरुण कुमार यादव,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल,मनोरमा मिश्र,सत्यम त्रिपाठी,राम प्रीत गौतम, गुड्डू सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने