जौनपुर :मछली शहर कस्बे के पुरानी बाजार निवासी बुजुर्ग महिला मोमीना बेगम को तहसील स्तर पर अधिकारियों के यहां न्याय न मिलने पर अपनी पीड़ा लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाने के लिए व्हील चेयर पर चक्कर लगा रही है। शनिवार को उक्त बुजुर्ग महिला जिलाधकारी से मिलकर अपनी गुहार लगाने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। मोमिना बेगम ने बताया कि कस्बा घीसुआ खास में उनकी जमीन पर बिंना पैमाइश किए कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उनके पुत्र फखरे आलम ने बाजार निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मछली शहर के उप जिलाधिकारी तथा मछली शहर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जा रोकने का गुहार लगायाा। लेकिन विपक्षी लगातार निर्माण करा रहे हैं। मोमिना ने बताया कि लोग जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। दो दिन से लगातार जिलाधिकारी से मुलाकात करने के लिए व्हीलचयर पर चक्कर लगा रही महिला की जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पा रही है।
ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव जौनपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने