लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या मे सामान्य कमी आई है। वहीं जाने वालों की संख्या महज डेढ़ हजार के आसपास रह गई है। कोरोना महामारी का कहर से लोग यात्रा से परहेज कर रहे हैं। हालत यह कि महज 13 जोड़ी विमानों का संचालन हो रहा है।

देश में बढ़ते करोना संक्रमण के कारण एयरपोर्ट पर इस समय लगभग चार हजार यात्रियों का आगमन हो रहा है। वही जाने वाले यात्रियों की संख्या आधी हो गई। एयरपोर्ट से 1500 से 1800 के बीच यात्री ही यहां से दूसरे महानगरों के लिए जा रहे हैं। करोना संक्रमण के पहले सामान्य दिनों में एयरपोर्ट से लगभग 50 विमानों से करीब 14 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा था। अब महज 13 जोड़ी विमानों का संचालन हो रहा। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, गो एयरवेज, विस्तारा के विमान यहां से मुम्बई, दिल्ली, बंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, कोलकाता के लिए उड़ान भर रहे हैं। मुम्बई के लिए छह विमान सेवाएं रोज हैं।केवल मुंबई व केरल के यात्रियों की जांच

एयरपोर्ट पर एंटीजेन टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि केवल मुंबई और केरल से आने वाले यात्रियों का ही टेस्ट हो रहा है। जबकि नई दिल्ली समेत सभी शहरों में संक्रमण फैला है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने