चंद्रा चौराहे के निकट गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त रुप्पनपुर नटुई के विनोद मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है। तीन पुलिसकर्मियों के बेटों ने 31 मार्च की रात सलारपुर में एक मकान में मनीष को दारू-मुर्गा की पार्टी में बुलाया। वहां जमकर शराब पिलाई। नशे में धुत मनीष की गमछे से गला कस कर हत्या कर दी। फिर, शव रेल पटरी पर लाकर रख दिया। वहां भी मामले को दूसरा रूप देने के लिए मनीष के सिर को ईंटों से कूंचा गया। हत्यारे पिछले साल 15 जनवरी को मनीष के चचेरे भाई ऋषि व उसके दोस्त के साथ मारपीट के लिए टोके जाने से खार खाये थे। मनीष मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का प्राइवेट छात्र था। पांच भाई और दो बहनों में वह चौथे नंबर का था।एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्या में शामिल दो अभियुक्त शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने सारनाथ पुलिस के सामने जुर्म कबूला है। इनमें सौरभ पुंज जौनपुर में सरायख्वाजा के रामपुर का रहने वाला है। दूसरा पंकज यादव पंकज यादव मूलत: गाजीपुर में नंदगंज के बड़हरा का निवासी है। उसका चंद्रा चौराहे के निकट मधुकर नगर कॉलोनी में मकान है। ये दोनों प्रकरण के मुख्य अभियुक्त और रुप्पनपुर निवासी पंकज सिंह के दोस्त हैं। पंकज सिंह और उसके दोस्त भंटू व फल्लू फरार हैं। जौनपुर का सौरभ अपने दोस्त पंकज यादव के घर आया था।

विनोद मिश्रा ने शुक्रवार सुबह पुलिस के फोटो दिखाने पर अपने बेटे के रूप में मनीष के शव की शिनाख्त की। साथ ही, पंकज सिंह और सौरभ पुंज के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि मनीष आखिरी बार उन्हीं के साथ दिखा था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसमें पंकज सिंह बाइक से आगे जाते दिखा। उसके पीछे वाली बाइक सौरभ चला रहा था। उसी पर पंकज यादव मनीष को पकड़े हुए था। मनीष का शव एक तरफ लटका था। उन तीनों ने शव ट्रैक पर रखा, फिर ईंट से सिर कूंच दिया। फुटेज के ही आधार पर सौरभ व पंकज यादव पकड़े गए। गिरफ्तारी के वक्त पंकज घटना के दिन वाला ही कपड़ा पहने था।आरोपित पंकज यादव के पिता जर्मन सिंह चौबेपुर में डायल 112 में तैनात हैं जबकि पंकज सिंह के पिता प्रदीप सिंह सुल्तानपुर में दीवान हैं। सौरभ पुंज के पिता साहबलाल आंबेडकर नगर में एसआई हैं। तीनों कभी एक साथ तैनात रहे हैं। इस कारण उनके बेटों में दोस्ती है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने