NCR News:देश में बुधवार को 3.14 लाख नए कोरोना मरीज मिले। यह आंकड़ा 15 महीने के कोरोनाकाल में किसी भी देश में एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यही नहीं, बुधवार को देश में 2,101 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। लेकिन, अमेरिका से आधा है।देश में नए मरीजों की संख्या 1 लाख से 3 लाख होने में सिर्फ 15 दिन लगे हैं। इन्हीं 15 दिनों में संक्रमण का फैलाव महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में बहुत तेजी से बढ़ा है। 6 अप्रैल को देश में जब 1 लाख मरीज मिले थे, तो इनमें 48% अकेले महाराष्ट्र के थे। लेकिन, अब तीन लाख नए मरीजों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सिर्फ 20% रह गई है। बाकी के 80% मरीज अन्य राज्यों में मिले हैं। हालांकि, देश के आधे नए मरीज सिर्फ पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, यूपी और दिल्ली में मिल रहे हैं।एक दिन में 3.14 लाख मरीज पहले कभी किसी भी देश में नहीं मिले हैं। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 3.07 लाख मरीज 2 जनवरी को अमेरिका में मिले थे। तब वहां संक्रमण का पीक था।दुनिया में 3 दिन में 21.20 लाख मरीज मिले। इनमें 8.42 लाख भारत में मिले। इससे पहले रोज मिलने वाले मरीजों में भारत की हिस्सेदारी कभी 30% से ज्यादा नहीं रही थी। अब 40% है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने