*गोंडा बिग ब्रेकिंग*

*ये कोई फोटो शूट नहीं है जनाब ये गोंडा पुलिस की बहुत बड़ी कार्रवाई है 24 घंटे के अंदर 254 अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल*

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गोंडा पुलिस की बहुत बड़ी कार्रवाई*

*गोंडा पुलिस ने 254 लोगों को 24 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*गोंडा जेलर के फुले हाथ पाव*

प्रेस नोट
दिनांक 02.04.2021
 
चुनाव में अशान्ति फैलाने वालो के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, विभिन्न अपराधों में कुल 254 व्यक्ति गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू व शराब बरामद-

गिरफ्तार अभियुक्तों को विवरण-

01. विभिन्न थानों में कुल-68 वारण्टी अभियुक्त।
02. विभिन्न थानों में शस्त्र अधि0 में कुल- 21 व्यक्ति।
03. विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त- 12 
04. विभिन्न थानों में आबकारी अधि0 में कुल-32 व्यक्ति।
05. विभिन्न थानों में निरोधात्मक कार्यवाही में कुल-119 व्यक्ति।

बरामदगी-
01. 01 अदद शस्त्र फैक्ट्री।
02. अवैध शस्त्र (तमंचा) - 16
03. अवैध शस्त्र (चाकू) - 012
04. अवैध शराब- 480 ली0।
05. शराब भट्ठी- 04

विवरण-
   आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को चुनाव में अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शस्त्र की बरामदगी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण ,बिक्री व परिवहन के विरूद्ध ब्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा एन0बी0डब्ल्यू के अन्तर्गत की कार्यवाही में 68 व्यक्तियों के अतिरिक्त विभिन्न धाराओं के 12 वांछित अभियुक्तों तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 119 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शस्त्रों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 अवैध तमंचे मय 18 कारतूस, 12 अदद नाजायज चाकू बरामद किये है तथा अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल-04 भट्ठियों सहित कुल 32 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है। जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी इस कार्यवाही के अन्तर्गत पिछले 24 घण्टे में कुल-254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दृष्टिगत इस अभियान को निरन्तर चलाये रखने के निर्देश दिये है। जिससे चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।

हिंदी संवाद न्यूज़ उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने