09 से 12 अप्रैल तक प्रशिक्षित किये जायेंगे मतदान कार्मिक
02 पालियों में आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच 07 अप्रैल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों को 09 से 12 अप्रैल 2021 तक 02-02 पालियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में सम्पन्न होने वाले 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। महाविद्यालय के 32 कक्षों में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है।  
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन 09 अप्रैल 2021 को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 01 से 530 तथा द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 531 से 1060, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 10 अप्रैल 2021 को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1061 से 1590 तक तथा द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1591 से 2120 तक, तृतीय दिन 11 अप्रैल 2021 को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 2121 से 2650 तक तथा द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 2651 से 3180 तक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन 12 अप्रैल 2021 को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 3181 से 3710 तक तथा द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 3711 से 4246 तक को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। 
                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः


बहराइच तहसील सदर से चंद्रशेखर अवस्थी की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने