NCR News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार प्रदीप कुमार (PK) सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद से इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया है। PK सिन्हा को सितंबर 2019 में नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद नियुक्त किया गया था। मिश्रा के बाद सिन्हा इस पद तक पहुंचने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए थे।इससे पहले सिन्हा प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) में 13 मार्च 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव भी रह चुके हैं। इस पद से रिटायर होने के बाद 30 अगस्त 2019 को उन्हें PMO में OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के तौर पर नियुक्त किया गया था।कैबिनेट की नियुक्ति से संबंधित समिति (ACC) ने उन्हें 11 सितंबर 2019 को PM मोदी का प्रमुख सलाहकार बनाया गया था। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या आगे दिए जाने वाले आदेश तक की गई थी। इससे पहले ही वे शिपिंग और पेट्रोलियम मंत्रालय में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक PK सिन्हा ने सोमवार की शाम इस्तीफा दिया है।1977 बैच के IAS ऑफिसर PK सिन्हा उत्तर प्रदेश सरकार में भी अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स चले गए और बाद में सोशल साइंस से एम फिल किया। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा भी किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने