महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स नए सिरे से आईपीएल की शुरुआत करेगी। यूएई में निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए टीम नए जोश और कुछ नए खिलाड़ियों के साथ चौथी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगी। धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने अब तक तीन बार खिताब अपने नाम किया है लेकिन पिछला सीजन उसका बेहद खराब रहा था। आईपीएल के 13वें सीजन में टीम सातवें स्थान पर रही थी। लेकिन आईपीएल 2021 में सीएसके अपनी खोई हुई लय को हासिल करना चाहेगी। चेन्नई की टीम दस अप्रैल से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं धोनी सेना के बाकी के मुकाबलों का कार्यक्रम...

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा कार्यक्रम

दिन और तारीखमैच समयमैदान
10 अप्रैल, 2021, शनिवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  दिल्ली कैपिटल्स7:30 शाममुंबई
16 अप्रैल, 2021, शुक्रवारपंजाब किंग्स बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शाममुंबई
19 अप्रैल, 2021, सोमवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  राजस्थान रॉयल्स7:30 शाममुंबई
21 अप्रैल, 2021, बुधवारकोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शाममुंबई
25 अप्रैल, 2021, रविवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर3:30 दोपहरमुंबई
28 अप्रैल, 2021, बुधवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद7:30 शामदिल्ली
1 मई, 2021, शनिवारमुंबई इंडियंस बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शामदिल्ली
5 मई, 2021, बुधवारराजस्थान रॉयल्स बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शामदिल्ली
7 मई, 2021, शुक्रवारसनराइजर्स हैदराबाद बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शामदिल्ली
9 मई, 2021, रविवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  पंजाब किंग्स3:30 दोपहरबंगलूरू 
12 मई, 2021, बुधवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  कोलकाता नाइट राइडर्स7:30 शामबंगलूरू 
16 मई, 2021, रविवारचेन्नई  सुपर किंग्स बनाम  मुंबई इंडियंस7:30 शामबंगलूरू 
21 मई, 2021, शुक्रवारदिल्ली कैपिटल्स बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शामकोलकाता
23 मई, 2021, रविवाररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम  चेन्नई  सुपर किंग्स7:30 शामकोलकाता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने