सपा सरकार आने पर हर जुल्म ज्यादती का सूद समेत लिया जाएगा हिसाब।
उतरौला(बलरामपुर)
साजिदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर, समाज सेवी, चिकित्सक, सपा नेता डॉक्टर एहसान खान के उतरौला स्थित कार्यालय पर सोमवार शाम पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आमीक जामेई का डॉक्टर एहसान खान डॉक्टर अताउल्लाह खान व उनके समर्थकों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने डॉक्टर एहसान खान द्वारा समाज सेवा में निरन्तर किए जा रहे कार्यों की सराहना किया। उपस्थित सपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि। सपा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए। अभी से ही क्षेत्र में डट जाएं। मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर केंद्र व प्रदेश की सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार में महंगाई एवं भ्रस्टाचार चरम पर है। भाजपा सभी सरकारी उपक्रमों, मल्टीनेशनल कंपनियों, के साथ पूरे देश को बेचने पर आमादा है। भाजपा किसान और किसानी को खत्म कर उनके खेतों को उद्योगपतियों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। समाजवादी सेकुलर पार्टी है। यह कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको एक होकर। भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हो रहे हर एक जुल्म, ज्यादती, अत्याचार का सूद समेत हिसाब लिया जाएगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महेश यादव, नगर अध्यक्ष हाजी शमीम अहमद, युवा नेता नसीरुद्दीन नसीर खान, डॉक्टर सल्लू रायनी, मोहम्मद अबरार, हनीफ खान, मोहम्मद उमर खान, कलीमुल्लाह सलमान रजा, रिजवान समेत डॉक्टर एहसान खान के तमाम समर्थक व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने