मथुरा ||
आज दिनांक 30 मार्च 2021 को भारतीय किसान यूनियन टिकेत महानगर के पदाधिकारियों ने 29 मार्च 2021 को भारतीय किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर के साथ जिला अस्पताल मथुरा में हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया व अभद्रता करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद अभद्रता करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करो जय जवान जय किसान के गगनभेदी नारे लगाए इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  से मुलाकात कर पूरे प्रकरण के बारे में बताया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त हुआ इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महानगर अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा महिला जिला अध्यक्ष कल रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल आई थी वहां मौजूद डॉक्टर रमेश चंद्रा से मिली और  मरीजों के इलाज के लिए कहा लेकिन डॉक्टर ने महिला जिला अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया जब भारतीय किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष के साथ डॉक्टरों ने अभद्र व्यवहार किया तो आम जनता के साथ क्या होता होगा जिला अस्पताल में मरीजों से सही तरह से बात नहीं करते डॉक्टर जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है कहा कि अभद्र व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी सहित भारतीय किसान यूनियन की महिलाएं मौजूद |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने