अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा क्षेत्र की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास में अहम स्थान रखने वाले जिले की जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ाने और जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में रिझाने के लिए और भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने वाले कारकों के बारे में योजना रचना बनाने तथा संगठन द्वारा कराए जाने वाले ग्राम चौपालों में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित और देश हित में लिए गए निर्णयों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बैठकों को करना प्रारंभ कर चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार और कार्यकर्ता ही देश को नई दिशा और गांवों को शहर जैसा विकसित कर नए भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भाजपा जरूरी है।
      वार्ड नं 14 टांडा मध्य प्रथम के जिला पंचायत वार्ड प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही बिना भेद भाव किए सभी के सम्मान और समृद्धि के लिए कार्य करती है। भाजपा के बिना देश और समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में जनपद में सभी सीटों पर चुनाव जीत कर इतिहास रचने का कार्य करेंगे।
     भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की योजना और जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के दिशा निर्देशन में जनपद के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रों में चल रहे पांच दिवसीय बैठकों के क्रम में सभी वार्डों में बैठको का दौर जारी है।
         भाजपा जिला महामंत्री/पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने बसखारी मध्य में, रफत एजाज़ ने टांडा पश्चिमी प्रथम में,जिला मंत्री दीपक तिवारी ने अकबरपुर प्रथम में,चंद्रिका प्रसाद ने टांडा मध्य प्रथम में,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने टांडा मध्य प्रथम में,शिव पूजन राजभर ने जलालपुर मध्य, महेन्द्र जायसवाल ने राम नगर पूर्वी में बैठक कर संगठन के निर्देशानुसार योजना रचना बनाया और ग्राम चौपालों को सम्पन्न कराने की रुप रेखा खींची।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने