*कुक्षी के भगोरिया उत्सव में देखने को मिला उत्साह पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े प्रदेश भाजपा मंत्री श्री पटेल हुए सम्मिलित*


*कुक्षी* आज दिनांक 23 मार्च 2021 को कुक्षी क्षेत्र में भगोरिया का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कुक्षी शहर के भगोरिया को लेकर आसपास के ग्रामीण अंचलों में भगोरिया पर्व को लेकर एक विशेष उत्साह देखा गया सुबह से ही बाजारों में ग्रामीण अंचलों में भगोरिया का विशेष उत्साह देखा गया कुक्षी शहर के बाजारों में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से ग्रामीण जन भगोरिया पर्व को लेकर कुक्षी शहर पहुंचे 
साथ ही पु.केबिनेट मंत्री रंजना बघेल , पु.विधायक मुकामसिंह किराड़े , प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने नगर में भगोरिया पर्व पर मांदल की थाप पर थिरकते हुए क्षेत्रवासियों को दी बधाईया
भगोरिया पर्व को लेकर कुक्षी क्षेत्रवासियों में एक विशेष उत्साह दिखाई दिया सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी आदिवासी समाज का भगोरिया पर्व प्रमुख पर्व मनाया जाता है भगोरिया पर्व को लेकर समाज में एक विशेष उत्साह देखने को मिला भगोरिया पर्व को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े के द्वारा नगर परिषद कुक्षी में टेंट लगाकर आदिवासी भाइयों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया इसके साथ ही नगर परिषद कुक्षी अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े द्वारा नगर परिषद से भगोरिया गेर का भी आयोजन किया गया जिस में बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन अपने भगोरिया पर्व के उत्सव को लेकर विशेष उत्साहित दिखाई दिए ढोल मांदल की थाप पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के साथ पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल कुक्षी तहसील ग्राउंड स्थित भगोरिया स्थल पहुंचे जहां उनके द्वारा एकत्रित आदिवासी भाई बहनों को भगोरिया उत्सव की शुभकामनाएं दी गई इसके साथ ही उन्होंने आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भगोरिया ढोल वादको को पुरस्कृत किया गया 
कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े ने बताया भगोरिया पर्व आदिवासी समाज की लोक संस्कृति का पर्व माना गया  जिसे आदिवासी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है आज कुक्षी क्षेत्र में भी भगोरिया उत्सव का उत्साह दिखाई दिया

*प्रशासन की रही सराहनीय व्यवस्थाएं*
भगोरिया पर्व को लेकर एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा सुबह से ही प्रशासन द्वारा एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर भगोरिया स्थित मैदान बस स्टैंड सिनेमा चौपाटी विजय स्तंभ चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर प्रशासन के कर्मचारियों की ड्यूटी के माध्यम से भगोरिया उत्सव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थी जिसको लेकर कुक्षी शहर में भगोरिया शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने