मथुरा || भाजपा के तत्वाधान में किसान चौपालों का आयोजन किया गया।  बलदेव के ग्राम हथकोली व पटलोनी में किसान चौपालों में कृषि कानूनों के बारे में पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने विचार व्यक्त कर कृषि कानूनों के फायदे बताएं। ग्राम पटलोनी में किसान चौपाल से पहले रास्ता रोककर भाजपा नेताओं का विरोध किया गया कृषि कानूनों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई विरोध प्रदर्शन से हंगामा की स्थिति रही। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम हथकोली में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व चेयरमैन कोरप्रेटिव बैंक उ. प.व  तेजवीर सिंह ने ग्राम पंचायत चुनावों पर चर्चा की उपस्थित लोगों को कृषि कानूनों के फायदे बताएं कर सभी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक श्यामवीर प्रधान ने पूर्व सांसद तेजवीर सिंह का चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला संयोजक चौधरी निहाल सिंह आर्य, देवेश पाठक, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, सुरेश भारद्वाज, डा मुरारी लाल अग्रवाल,  पियूष धनगर, नारायण पांडेय, देवेन्द्र परिहार, जय प्रकाश सिकरवार,  नरेंद्र गोयल, अजय सिकरवार, विवेक सिकरवार, विश्वेंद्र सिकरवार,  हेमेंद्र सिकरवार, चेतन्य उपाध्याय, महावीर सिंह, गुल्ला नेता, केदार सिंह प्रधान, नेत्र बौहरे, पूरन, जोगेंद्र नंबरदार  आदि थे। संचालन संयोजक विश्वेंद्र सिकरवार ने किया‌। ग्राम पटलोनी में किसान चौपाल किसानों के विरोध के बाद भी हुई। किसानों ने पटलोनी वाले मुख्य रास्ते पर भाजपा नेताओं का विरोध व्यक्त किया कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटलोनी की किसान पंचायत में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, चेयरमैन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक तेजबीर सिंह,   निहाल सिंह आर्य जिलासंयोजक भाजपा, देवेश पाठक, महामंत्री सत्यपाल चौधरी, पीयूष धनगर, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सुरेश भारद्वाज डॉ मुरारी लाल अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। 
पटलोनी में  मुख्य मार्ग पर किसानों ने भाजपा नेताओं का विरोध किया। किसानों ने मुख्य रास्ते पर अवरोध डाल‌कर रोकने का प्रयास किया काफी देर तक हंगामा रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई। भारी विरोध के बाद भी किसान चौपाल संपन्न हुई। किसान चौपाल में जेपी सिकरवार, श्यामबीर सिंह प्रधान, वीरपाल भंरगर,  सिकंदर तोमर आदि थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने